EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

बगैर नक्शे के सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा, डीएम को सौंपा शिकयती पत्र
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0

पहासू थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया। जिस जमीन पर कब्जा किया गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत पहासू से कोई नक्शा पास भी नहीं कराया है। यह संपत्ति विवादित होने के कारण इसका नक्शा भी पास नहीं हो सकता। अपने रसूख के चलते लोगों ने इस जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया और पीडब्ल्यूडी विभाग आंख बंद किए हुए हैं।

गौरतलब है कि पहासू थाना क्षेत्र में गाटा संख्या 828 हाल में 1164 जो प्राइमरी स्कूल के दक्षिण दिशा में कस्बा पहासू में स्थित है। इसके स्वामी नवाब मोहम्मद, अब्दुल कादिर थे। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र फैज, कादिर, फजल व दो पुत्रियां इस संपत्ति के स्वामी हो गए। विपक्षी शाहजहां खान ने फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर वाजिद अली जो शाहजहां खानम के पिता थे। उपरोक्त संपत्ति की लीज, डीड दिनांक 17 जून को अपने हक में स्थापित कर ली। जिसके संबंध में मूल वाद संख्या 392 /2002 दीवानी न्यायालय बुलंदशहर में लंबित चल रहा था। जिसका निर्णय 31 मई को हो चुका है। जिसके विरुद्ध संपत्ति के मूल स्वामी फैज और कादिर आदि द्वारा सिविल अपील भेज कादिर बनाम शाहजहां खानम आदि बुलंदशहर के न्यायालय में योजित हो गई। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए इरफान कुरैशी ने बताया कि विपक्षी शाहजहां खानम पत्नी कुंवर मुमताज अली पुत्र अब्दुल अली ने विवादित संपत्ति पर गैर कानूनी रूप से निर्माण शुरू कर दिया। जबकि मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसी स्थिति में विपक्षी गण द्वारा किए जा रहे गैरकानूनी निर्माण को तत्काल रोके जाने की आवश्यकता बताई है। विपक्षी के द्वारा पीडब्ल्यूडी व नगर पंचायत पहासू से कोई भी नक्शा पास नहीं कराया गया है। इरफान कुरैशी ने जिला अधिकारी को बताया कि संपत्ति विवादित होने के कारण नक्शा भी पास नहीं हो सकता। विपक्षी गण और उसके पति अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उपरोक्त संपत्ति पर निर्माण तत्काल रोकने की मांग जिलाधिकारी से की है। इरफान कुरैशी ने बताया कि उन्होंने निर्माण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी, मेरठ मंडल के कमिश्नर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, बुलंदशहर के जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail