फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया........
कासगंज जनपद में ढोलना कोतवाली क्षेत्र के तैयपुर नौगांवा के बीच ईको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जाता है सभी लोग सोरों क्षेत्र से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे रास्ते में हादसा हो गया।
ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम तैयपुर नौगांवा के बीच इको कार ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड गई। जिसमें सवार भोले पुत्र राजवीर, पुष्पेंद्र पुत्र राजवीर इसकी पत्नी मुन्नी देवी निवासी गण ग्राम भोगपुर, दिनेश पुत्र सुनहरी उसकी पत्नी उषा निवासी गण सलेमपुर बीबी एवं कमल सिंह पुत्र राजाराम निवासी ऊकुरी कोतवाली सोरों क्षेत्र के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर देख देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार दोहरे का कहना है कार सवार अपने ग्राम से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए सभी को अलीगढ़ रेफर किया गया है।ट्रक की तलाश की जा रही है। कासगंज संवाददाता संजय सिंह १५१११००६९,