बुलंदशहर जिला कारागार में सुन्दरकाण्ड का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह व जेल अधीक्षक श्री मिजाजी लाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया गया। कारागार के नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल को भव्य तरीके से सजाया गया। सभी महिला व पुरुष बंदियों की इसमें भागीदारी रही। जो बंदी हाल में जगह कम पड जाने के कारण बैठ नहीं पाये उन्हें साउंड सिस्टम के द्वारा उनकी बैरक में ही सुंदर कांड का रसास्वादन की सुविधा दी गई।
सुन्दरकाण्ड का रसास्वादन हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिसौदिया जी भी शुभारंभ के कुछ देर बाद कारागार पर उपस्थित हुए।
सभी महिला व पुरुष बंदियों ने सुन्दरकाण्ड के सस्वर गायन में भाग लिया। सभी भावविभोर होकर पुरे चार घंटे पाठ करते रहे। बाद में हवन व आरती के बाद सभी बंदियों को प्रसाद उपलब्ध कराया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, महामन्त्री संजय गोयल व नगरप्रभारी संजय सिंघानिया के सौजन्य से किया गया। बुलन्दशहर सम्वाददाता सुनील कुमार 151044750