EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवाओं की गोशाला पशुओं के लिए बनी वरदान
  • 151161445 - SHASHIKANT PANDEY 0 0
    24 Jan 2022 23:04 PM



जनपद बांदा थाना गिरंवा के अंतर्गत  जहां सरकारी गोशालाओं में गोवंशी पशुओं को तमाम समस्याएं हैं, वहीं ग्राम घुरौंडा के युवाओं की अनूठी पहल वरदान बन गई है। खुद के प्रयास से गांव में गोशाला का निर्माण कराकर युवाओं ने उन्हें सर्दी व बारिश से बचाया है। 200 गोवंशी पशुओं का भरण-पोषण आपसी सहयोग से युवा कर रहे हैं। इससे किसानों को खेत की रखवाली नहीं करनी पड़ रही है।जिले में प्रशासन की ओर से 265 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें अफसरों और सचिवों की लापरवाही से बेसहारा गोवंशी पशु आए दिन सर्दी और भूख से मर रहे हैं। किसान बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए भीषण सर्दी व बारिश के बीच रात में भी खेतों में मचान बनाकर फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं। यह स्थिति जिले की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में है। वहीं, महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत घुरौंडा में संचालित गुरुकुल विद्यालय के छात्र-छात्राओं व गांव के उदित नारायण शुक्ला, अंकित शुक्ला, संजय शुक्ला, रितेश त्रिपाठी, भोला शुक्ला, छोटू वर्मा, नत्थू वर्मा आदि कई युवाओं ने गांव में ही गोशाला बना दी है। इसमें गांव में बेसहारा घूम रहे गोवंशी पशुओं को आसरा दिया गया है। 

रिपोर्ट DI बांदा शशिकांत पाण्डेय 151161445



Subscriber

188605

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना