EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा , प्रातः8ः30 बजे होगा ध्वजारोहण
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    24 Jan 2022 22:24 PM



कासगंज में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परम्परागत ढंग के साथ मनाया जायेगा। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कर राष्ट्रगान का गायन होगा। किसी भी प्रकार की कोई यात्रा की अनुमति नहीं दी जायेगी। गैर परम्परागत कार्यक्रम प्रतिबन्धित रहेंगे। प्लास्टिक के झण्डांे का इस्तेमाल न किया जाये।
निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को प्रातः 07 बजे स्पोट्स स्टेडियम सोरों में दौड़ का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन में, पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा परेड की सलामी ली जायेगी। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सैन्य विधवाओं/अभिभावकों को सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन होगा। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया जायेगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये जिनमें राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निर्पेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाये। देश भक्तों के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें।
समस्त नगरीय निकायों द्वारा महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोशनी एवं माल्यार्पण कराया जाये तथा सफाई व्यवस्था का विशेष अभियान चलाया जाये। सभी सरकारी भवनों को 25 व 26 जनवरी की रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना