EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बालिका कुमारी अंशिका सिंह ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में समस्याएं सुन, परिजनों को लौटाई मुस्कान
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    24 Jan 2022 21:49 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया..........

कासगंज में बाल कल्याण समिति कासगंज के कार्यालय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बालिकाओं को नारी शक्ति एवम् आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से न्याय पीठ बाल कल्याण समिति कासगंज ने न्यायपीठ के अध्यक्ष के रूप में बालिका कुमारी अंशिका सिंह को सम्मानित कर आज की कार्यवाही में समस्याओं को सुना व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कासगंज मे लक्ष्मीगंज निवासी एवम् सामाजिक कार्यकर्ता श्री अशोक कुमार सिंह सिसोदिया की पौत्री अंशिका को न्यायपीठ का अध्यक्ष बनाया गया जिन्होंने कार्यालय का कामकाज व फाइलों का जायजा लिया।
न्यायपीठ/ बाल कल्याण समिति ने बालिका को उत्साहित करते हुए कहा कि वो अपना लक्ष्य स्वम तय करे और उसकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वह अपने भविष्य की निर्माता स्वयं बने।
न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने सभी बालिकाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने वा कठिन परिस्थितियों से लड़ने वा समाज में अपनी पहचान बनाने के न्यायपीठ अपने टिप्स भी दिए।इस बालिका दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सदस्य डॉक्टर लायक अली खान, डॉक्टर मोहम्मद फारूक, शशि बाला गुप्ता, चंद्र प्रभा सिंह सहित सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

 



Subscriber

188600

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना