EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किशोरी के बरामद न होने से परेशान पिता ने एसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने का किया प्रयास
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    24 Jan 2022 21:43 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया............  

कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को गांव के ही तीन लोगयं द्वारा भगा कर ले जाने और किशोरी के बरामद न होने से परेशान किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक कासगंज के ऑफिस पर आत्मदाह करने प्रयास किया। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें आत्मदाह करने से रोक लिया गया। पुलिस ने किशोरी के पिता पर शान्ति भंग के आरोप में कार्यवाही की है।

अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 नवंबर 2021 को एक 17 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए गई हुई थी, जो घर वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही गुरदीप अपने भाइयों के सहयोग से किशोरी को अगवा कर ले गया है। इस पर किशोरी के पिता ने अमांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के बरामद न होने से परिजन व उसके पिता काफी परेशान थे, वह लगातार पुलिस अधीक्षक कासगंज से किशोरी को बरामद करने की गुहार लगा रहे थे, किशोरी बरामद ना होने पर परेशान होकर उन्होंने सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हाथ में पेट्रोल की केन लेकर आत्मदाह करने की कोशिश की,  इस पर वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका और किशोरी के पिता को आश्वासन दिया कि कार्यवाही की जाएगी।

 



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना