EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बालिका दिवस: छात्राओं की निशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी ली
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 Jan 2022 21:34 PM



बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने जरूरतमंद छात्राओं का कोचिंग में कराया दाखिला

विशाल रावत ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्राओं का बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने कोचिंग में निःशुल्क नामांकन का तोहफा दिया। सोमवार को भंगवा में राष्ट्रीय बालिका दिवस का मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीबीएफजी ने क्लास 6 की मुस्कान, प्रिया, क्लास 7 की सरिता, पलक और अंशू समेत दर्जन भर छात्राओं को कोचिंग में फ्री प्रवेश दिया गया। कोचिंग के टीचर शनि सरोज ने सभी को फार्म दिया। बीबीएफजी के फाउंडर और शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में मदद के लिए भंगवा गांव में एक सेंटर बना है। जो शिक्षा के साथ अन्य जरूरी चीजों से सहयोग कर बच्चों की मदद कर रहा है। प्रवेश लेने वाली छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। जब तक पढ़ेगी खर्चे का वहन बीबीएफजी के सहयोगी करेंगे। सहयोगी अश्विनी केसरवानी ने कहा कि असहाय छात्रों की ग्रुप के द्वारा निरंतर मदद की जा रही है। अभिभावक मनोज विश्वकर्मा, विनोद, संजय पटेल ने ग्रुप की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विनोद लखमानी ने किया। इस मौके सतेंद्र गुप्ता, उमा शंकर, अनीस, रमेश नटराज समेत कई लोगों ने भाग लिया।



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना