EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बूंदाबांदी के बीच 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0 0
    24 Jan 2022 21:10 PM



शाहजहांपुर : आसमान में छाए बादल रविवार को बूंदाबांदी के रूप में बरसे। पूरे दिन धूप भी नहीं निकली। इससे मौसम नम बना रहा। 30 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से मौसम सर्द बना रहा। लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। रविवार को दिन भर बादलों की दस्तक से न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। जबकि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेकिन शहर में बूंदाबादी व ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से मौसम नम बना रहा। मौसम विज्ञानियों ने 24 जनवरी को भी मौसम नम रहने की संभावना जताई है। गेहूं के लिए बारिश संजीवनी, दलहनी, तिलहनी को नुकसानहल्की बूंदाबादी गेहूं फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है। किल्ले अधिक फूटने से पैदावार भी बढ़ेगी। लेकिन धूप न निकलने से सरसों में माहूं कीट के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। आलू की फसल के लिए पछेती झुलसा का भी खतरा बना हुआ है। वहीं मिट्टंी गीली होने से खेत में ही आलू गलने की भी आशंका है। गीली मिट्टंी होने से आलू खोदाई में भी किसानों को परेाशानी हो सकती है।

30 जनवरी तक शीतलहर के संकेत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 से 30 जनवरी तक हल्की शीतलहर की संभावना जताई है। इस आशय का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि इसका प्रभाव जनपद में आंशिक रहेगा। लेकिन इस बीच धूप से राहत मिलेगी। शाहजहांपुर संवाददाता नवनीत कुमार 151150206



Subscriber

187466

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित