EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बालिका दिवस पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेबिनार आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 Jan 2022 21:07 PM



बेटियों की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा

विशाल रावत ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज महिला कल्याण विभाग द्वारा एक बेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सम्मान प्रकोष्ठ, जिला प्रोबेशन,महिला शक्ति केंद्र व चाइल्ड हेल्पलाइन सहित बाल संरक्षण इकाई व बाल अधिकार से जुडी संस्थाएं और पंचायत प्रतिनिधिओं ने भाग लिया।इस अवसर पर महिला सम्मान प्रकोष्ठ की पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बालिका सुरक्षा के लिए बेटियों को ही नहीं बेटों को भी जागरूक करना होगा. बेबिनार में पुलिस अधीक्षक बाल सुरक्षा श्री जैदी ने कहा कि बेटियों को अधिकार देने के लिए कानून तो बन गए मगर इसके लिए जब तक हमारा समाज आगे नहीं आयेगा तब तक बदलाव संभव नहीं है. इस अवसर पर एक बाल अधिकार संगठन की रोली सिंह ने भी अपने विचार रखे।बेबिनार का सञ्चालन यूनीसेफ के क्षेत्रीय प्रतिनिधि शैलेश प्रताप सिंह ने किया. बेबिनार में जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा,चाइल्डलाइन-1098,प्रतापगढ़ के निदेशक नसीम अंसारी,बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला सहित महिला कल्याण अधिकारी जया यादव का सक्रिय सहयोग रहा।



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन