EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0 0
    24 Jan 2022 20:48 PM



सम्भल :  गुन्नौर कोतवाली  क्षेत्र के गांव गंगावास को जाने वाले रास्ते पर बनी झोपड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को अवैध शस्त्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से तीन तमंचे, छह अधबने तमंचे, दो कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रविवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगा किनारे के गांव गंगावास को जाने वाले रास्ते पर बनी झोपड़ी में युवक तमंचा बनाने व सही करने का कार्य कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने झोपड़ी में तमंचे बनाने का कार्य कर रहे युवक को दबोच लिया तथा वहां मौजूद तमंचे, अधबने तमंचे व औजार बरामद किए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोमवीर उर्फ कर्रू निवासी बिचपुरी सैलाब बताया। पुलिस ने मौके से तीन बने तमंचे, छह अधबने तमंचे, दो कारतूस तथा तमंचे बनाने के उपकरण में लोहा काटने वाली आरी, एक प्लास, एक ड्रिल मशीन, लौहे काटने का कटर, हथौड़ा, रेती व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

सम्भल संवाददाता सुरेन्द्र सिंह 151030950



Subscriber

188602

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना