EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक
  • 151109233 - HEMANT CHOUDHARY 0 0
    07 Dec 2021 19:56 PM



 जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन/ जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को भूगर्भ जल दोहन नियमावली के प्रविधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के विरुद्ध सुसंगत नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए। व्यवसायिक कार्यों में पानी का प्रयोग करने वालों, बोरिग करने वाली मशीनों का सर्वोच्च प्राथमिकता निर्धारित शुल्क जमा कराकर पंजीकरण किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा आवासीय भवनों/ संरचनाओं पर भी रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि जनपद में जितने विभाग हैं और जो विभाग ग्राउंड से संबंधित कार्य कराते हैं वे विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे और यह समिति उनका अनुमोदन करेगी। ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग से संबंधित जो कार्य हैं जैसे वन विभाग, जल निगम , राजकीय निर्माण निगम व माइनर इरिगेशन इत्यादि यह सभी इस समिति से अनुमोदित करा कर कार्य करेंगे। बैठक में सभी संबंधी अधिकारीगण उपस्थित रहे। 151109233



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना