EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फार्मासिस्टों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0 0
    07 Dec 2021 17:49 PM



 

मोहनलालगंज लखनऊ फार्मासिस्ट संवर्ग ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार के साथ सरकार द्वारा मांगे न मानने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है। मोहनलालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन प्रकट किया , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अरविंद कुमार सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से नाराज़ समस्त फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए 4 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दो-दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की एवं 19 दिसंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है जिसमें आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन यदि सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं हुई तो 20 दिसंबर से सभी जनपद के फार्मासिस्ट संघ के अधिकारी , कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिसमें आकस्मिक सेवाएं भी शामिल भी रहेंगी।
इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह , देवेंद्र यादव , अनीता अवस्थी , रविंद्र सिंह परिहार चीफ फार्मेसिस्ट , दुर्गा सिंह , अनिल सचिन , आनंद कुशवाहा , अशोक कुमार , राम नारायण सिंह , अरुण पांडे आदि शामिल थे ।



Subscriber

188638

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना