EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुर्घटना के पर्याय बने सड़क से सटे विद्युत खम्भे
  • 151005768 - MUKESH KUMAR 0 0
    07 Dec 2021 15:53 PM



अम्बेडकरनगर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत खींची गई विद्युत लाइन दुर्घटना का पर्याय बनी हुई है। सड़क से सटे विद्युत खम्भे हादसे के कारण बने हुए हैं।अकबरपुर विद्युत वितरण खंड के कुड़िया चितौना में ऐसे ही एक विद्युत पोल गत रविवार की रात्रि में वाहन के टक्कर से धराशायी हो गया। इस खम्भे पर विद्यतु ट्रांसफार्मर भी टंगा हुआ था जो गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहितीपुर अन्नावां मार्ग पर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत लाइन खींची गई है। विद्युत खम्भें पहले तो मार्ग से कुछ दूर थे लेकिन इधर मार्ग का चौड़ीकरण होने से ये खम्भे सड़क से सट गए जिससे आए दिन दुर्घटना होते रहते हैं। रोड चौड़ा होने पर खम्भों को रोड से हटाने के लिए विद्युत विभाग व सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करायी गई थी लेकिन जेई के स्थलीय निरीक्षण के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना