EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत कर शाश्वत, अमन, अनमोल, वासु ने नगर का नाम रोशन किया
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    24 Nov 2021 18:13 PM



 

पावर लिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा के दम पर जीते पदक - कोच अंकित त्यागी

जहाँगीराबाद नगर के टाउन स्कूल रोड पर संचालित फिट इंडिया जिम में प्रैक्टिस करने वाले चार युवकों ने पॉवरलिफ्टिंग की सब जूनियर डिवीजन में कई पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। नगर वापस लौटने पर जिम में साथियों इन चारों चैम्पियनों का जोरदार स्वागत किया।
जिम के संचालक शिवा भारद्वाज व पदक विजेता युवकों के फिटनेस ट्रेनर अंकित त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में स्टेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा पॉवर लिफ्टिंग ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में नगर के पाठक मौहल्ला निवासी गारमेंट्स व्यवसायी अमित बंसल के पुत्र शाश्वत बंसल ने ओवरऑल पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता है और वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग कांग्रैस में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा नगर के प्रभुदयाल निवासी अमन कंसल ने स्क्वायड लिफ्टिंग में गोल्ड व डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल जीता है। अमन के पिता प्रवीण कंसल पेशे से एक कपड़ा व्यवसायी हैं। मौहल्ला प्रभुदयाल निवासी एक और युवक अनमोल गर्ग ने भी स्क्वायड लिफ्ट में गोल्ड व डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। अनमोल के पिता ऋषि गर्ग पेशे से एक टेलीकॉम व्यवसायी हैं। नगर के मौहल्ला छैपियान निवासी वासु वर्मा ने बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल व ओवरऑल पॉवरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। वासु अपनी माता सोनिया वर्मा के साथ रहते हैं जो गारमेंट्स का काम करती हैं। सोमवार की शाम जिम में बाकी साथियों ने भी चारों पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कनिष्क शर्मा, ईशान बंसल, विशाल, जतिन, गगन, हर्षित, अभिषेक, अर्पित, सोनू राघव, प्रियांशु, रिंकू, सोनू गुर्जर, ईशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पत्रकार
नाजिम बैग।



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना