EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल: प्रदेश में होंगे 47 छोटे-बड़े उद्योग स्थापित, केंद्र सरकार देगी 30 फीसदी सब्सिडी
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    19 Nov 2021 11:25 AM



हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: प्रदेश में 47 छोटे-बड़े उद्योग स्थापित होंगे। राज्य सरकार ने इन उद्योगों को धरातल पर उतारने की मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम के तहत उद्योगों को 30 फीसदी सब्सिडी देगी। उद्योग स्थापित करने पर 5 करोड़ रुपये तक सब्सिडी मिलेगी। इनमें कुछ उद्योग नए हैं, जबकि कई को विस्तार दिया जाना है। इनमें 476 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जबकि 1635 लोगों को रोजगार मिलेगा। हिमाचल में 27 ऐसे उद्योग स्थापित होंगे, जिनमें दवाइयां, धागे, कपड़े आदि तैयार होंगे। इन उद्योगों को बद्दी, नालागढ़, शोघी, सिरमौर, कांगड़ा जिलों में स्थापित किया जाना है। इसके साथ ही 18 प्रोजेक्ट टूरिज्म से संबंधित हैं। इनमें होटलों का निर्माण, मल्टीप्लेक्स शामिल हैं। यह चंबा, कुल्लू, मनाली, मंडी और शिमला में स्थापित होंगे। दो हाइड्रो प्रोजेक्ट को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों में स्थापित किया जाना है। अप्रैल, 2021 में लोगों ने इन प्रोजेक्टों को स्थापित करने के लिए आवेदन किया था। बुधवार को राज्य स्तरीय प्राधिकृत कमेटी की बैठक में इन्हें स्वीकृति प्रदान की है। ज्यादातर लोगों ने अपनी जमीनों पर इन प्रोजेक्टों को लगानी की हामी भरी है, जबकि कई ने उद्योग विभाग से लीज पर जमीन ली है। लोगों को उद्योग लगाने के लिए स्वीकृति पत्र भेजे जा रहे हैं। यह इसलिए है, ताकि ये लोग जल्द इन यूनिटों को धरातल पर उतार सकें। केंद्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम के तहत निर्माण कार्यों के लिए 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।

रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 19/11/2021

 



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना