EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल: पिछले वर्ष के मुकाबले टमाटर व्यापारियों का हुआ कारोबार दो गुणा कम
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    14 Nov 2021 13:45 PM



 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला सोलन: जिले में टमाटर का सीजन समाप्त हो गया है, जबकि सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से टमाटर की खेप सब्जी मंडी पहुंच रही है। जिसके किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं। हालांकि इस बार पिछले वर्ष से दो गुणा कम कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष सब्जी मंडी सोलन में साढ़े सात लाख टमाटर क्रेट से तीन अरब 75 करोड़ का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार साढ़े छह लाख क्रेट से एक अरब 95 करोड़ का ही कारोबार हो सका है। यानी, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार पौने दो अरब रुपये कम हुआ है। इसका मुख्य कारण कोविड के बीच भी इस वर्ष किसानों को टमाटर के अच्छे दाम नहीं मिल पाए हैं। वहीं बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार भी इसका कारण रहा। टमाटर का सीजन जुलाई से नवंबर तक चलता है। इस बार जुलाई में जब सीजन शुरू हुआ तो 50 से 300 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से किसानों को दाम मिले। जिस कारण अधिकतर किसान इस बार टमाटर की लागत भी पूरी नहीं कर पाए।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 14/11/2021



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे