EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कॉलोनी का गेट खुलवाने को लेकर विवाद, भाजपा पार्षद ने कहा पहले जांच करे निगम
  • 151150592 - ZIAUL AZEEM 0 0
    13 Nov 2021 12:53 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता बरेली जियाउल अज़ीम 151150592

बरेली। संजय नगर कॉलोनी में मुख्य गेट खुलवाने को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई। नगर निगम की टीम कुछ दिन पहले गेट खुलवाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर टीम वापस लौट आई। इसके बाद एक व्यापारी ने स्थानीय लोगों के साथ मेयर को गेट खुलवाने को लेकर पत्र दिया। शुक्रवार को टीम फिर गेट खुलवाने गई तो कुछ लोगों ने विरोध जता दिया। पूर्व उपसभापति छंगामल मौर्य ने भी कहा गेट खुलवाने से पहले निगम को जांच करनी चाहिए।

संजय नगर तिराहा पीलीभीत बाईपास रोड के बजरंज ढाबा के पास व्यापारी विजय कुमार, पुनीत अग्रवाल और राम औतार ने सीएम पोर्टल पर 11 सितंबर को एक शिकायत की थी। कहा, कुछ लोगों ने पास की कॉलोनी में गेट बंद कर रास्ता रोक दिया है। आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई लोगों को कॉलोनी के दूसरे गेट से होकर मुख्य सड़क तक आना पड़ रहा है। इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट खुलवाने को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है। शिकायत मिलने के बाद उसी समय नगर निगम की टीम गेट खोलने पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद टीम वापस लौट आई। अक्तूबर में शिकायतकर्ताओं ने मेयर को पत्र देकर गेट खुलवाने की मांग की। मेयर ने गेट खोलने के आदेश दिए तो शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल टीम लेकर मौके पर पहुंचे। फिर कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने भाजपा पार्षद छंगामल मौर्या से शिकायत दर्ज कराई और उनके साथ नगर निगम पहुंचे। छंगामल ने अचानक कार्रवाई को गलत बताया।

छंगामल मौर्या ने कहा, कॉलोनी के कुछ लोगों ने मुझसे शिकायत की। मैंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है जांच करनी चाहिए, और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए।

 



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक