EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

झरिया : महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती झरिया बाल्मिकी मुहल्ले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
  • 151160096 - SINDHU KUMAR BAURI 0 0
    21 Oct 2021 09:47 AM



झरिया : रामायण के रचैता महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती पर कोयरीबांध बाल्मिकी मुहल्ले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही उनके आदर्शों व उनके द्वारा धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तरप्रदेश बुंदेलशहर के सांसद सह केंद्रीय महा मंत्री भोला सिंह ने कहा कि आज केन्द्र में भाजपा की सरकार है। प्रधान सेवक के रूप में बैठे नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं। जिन्होंने सबका साथ सबका विकास को लेकर लगातार हर विकास के कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने स्वक्षता अभीयान के दौरान महाकुम्भ मेला में सफाई कार्य में लगे बाल्मीकि के चरणों को पखार कर सम्मान देने का काम किया। अगर भगवान राम को मानते हैं उनके वंशज को मानते हैं। तो महर्षि वाल्मीकि जी को भी हम सभी को मानना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि जब रामायण काल में मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने माता जानकी के परित्याग किया था और उन्हें घने जंगल में छोड़ दिया गया था। तब माता जानकी ने महर्षि वाल्मीकि जी आश्रम में आश्रय लिया था। वही धनबाद विधायक राज सिन्हा अपने संबोधन में कहा कि आज पुरे देश में महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती मनाई जा रही है। हमारे देश में करोना संक्रमण बीमारी ने लोगों के जीवन में कहर बन कर टूट पड़ा लोग बीमारी से बचने के लिए जंहा अपने घरों में दुबके हुए थे। बाल्मीकि समाज के लोग अपने परिवार बच्चों के प्रवाह किए बिना रात-दिन अपने दिये गये कार्यों को करते रहे। ऐसे बाल्मीकि समाज को हमेशा दिलों में याद रखना चाहिए।मौके पर चंदनकियारी बिधायक अमर वाउरी,विधायक समरिलाल झरिया से  भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के आलावे वाल्मीकि समाज के हर ज़िले के प्रतिनिधि के साथ विशाल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि,जैकी वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि,शिव वाल्मीकि,गंगा वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि आदि लोग मौजूद थे।



Subscriber

187550

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश