EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिये कैबिनेट मंत्री ने बैठक की !
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    20 Oct 2021 23:33 PM



गदरपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट बना कर जल्द शासन को उपलब्ध पर कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त बना हुआ है। बारिश के पानी ने क्षेत्र को पूरी तरह जलमग्न बना दिया था जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तत्परता के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों के हुए नुकसान के रिपोर्ट बनाकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अरविंद पांडे ने कहा कि लगातार हुई बारिश से लोगों के नुकसान के साथ जनहानि भी हुई है। लेकिन प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए अधिक जनहानि को होने से बचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि लोगों के घरों और दुकानों के साथ-साथ किसानों के हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिससे सरकार द्वारा लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य किया जा सके।


फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना