EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनपद में चौदह नई सड़कों का निर्माण शुरु,डीएम ने कहा गुणवत्ता का रहे ध्यान
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0 0
    20 Oct 2021 22:45 PM



सम्भल : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में निर्माण कार्य कार्यदाई संस्थाओं की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा 14 नई सड़कों का कार्य शुरू करने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराने की हिदायत देते हुए कहा कि काम ठेकेदारों के भरोसे पर नहीं हो, कार्यस्थल पर जेई तैनात रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि नई सड़कों की कार्य योजना बनाकर एक सप्ताह के अंदर दें। गड्ढा युक्त सड़कें किसी भी दशा में जनपद में नहीं रहनी चाहिए। अधिक से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का बैठक में अनुपस्थित होने के कारण एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जल निगम चंदौसी की कार्य स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र काम को गुणवत्ता पूर्वक कराना सुनिश्चित करें। नमामि गंगे योजना अंतर्गत कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराना सूचित करें जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उसे परियोजना को संबंधित कार्यालय को हैंड ओवर कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पी डब्लू डी एवं सभी कार्यदाई संस्थाएं उपस्थित रहे।

सम्भल संवाददाता सुरेन्द्र सिंह 151030950



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना