अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सांसद पर कांग्रेसी गुंडों का हमला लोकतंत्र की हत्या
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    26 Sep 2021 23:45 PM

सांगीपुर ब्लाक में गरीब कल्याण मेला में कांग्रेसी और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट

सांसद और समर्थकों को दौड़ा कर पीटा गया, भाजपा में आक्रोश

विशाल रावत ब्यूरो चीफ

प्रतापगढ़। जनपद के सांगीपुर ब्लॉक पर शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेला में सांसद के पहुंचने पर 40 साल की स्वच्छ राजनीति का दंभ भरने वाले प्रमोद तिवारी ने सारी सीमाओं को लांघ कर, भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटे जाने की घटना को लेकर बीजेपी में भारी आक्रोश है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरने की धमकी कार्यकर्ताओ ने दी है। भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने जारी विज्ञप्ति में उक्त आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्वनियोजित मारपीट की तैयारी में बैठे पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने भाड़े के गुंडों के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की। इस घटना से समूचे जनपद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ हुई मारपीट के घटना में शामिल एक भी दोषी बक्शा नहीं जायेगा। अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि रामपुरखास में अबकी 2022 में भाजपा की जीत तय है, उक्त विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ा हुआ है जिससे प्रमोद और मोना मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं‌। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह और जनता के जुड़ाव से विपक्षी बौखला गए,इसलिए अनाप शनाप हरकत कर रहे हैं। इस घटना के बाद हजारों कार्यकर्ता अवधेश विद्या निकेतन लालगंज में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे थे परंतु जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र के समझाने बुझाने पर सभी कार्यकर्ता शांत हुए और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करने का आश्वासन दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व भाजपा सांसद के साथ हुए घटना की कड़ी निंदा करता हूं और मामले में यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी नहीं की गई तो कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail