EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिले में 21 स्थानों पर किसान संगठन करेंगे चक्का जाम, तैयारी पूरी
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0 0
    26 Sep 2021 22:39 PM



सम्भल : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान किसान संगठनों ने संभल जिले में 21 स्थानों पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। भाकियू व भाकियू असली ने स्थान निर्धारित कर दिये हैं। चक्का जाम के समय की सूचना अभी पदाधिकारियों को नहीं मिली है।
तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठन दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले दस माह से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दस माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया है।

मोर्चा के निर्देश पर संभल जनपद में भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान यूनियन असली ने भारत बंद को सफल बनाने व चक्कर जाम करने के लिए रणनीति तय कर ली है। जिले में प्रमुख मार्गो, स्थानों पर भाकियू 15 स्थानों व भाकियू असली छह स्थानों पर चक्का जाम करेगी। पदाधिकारियों का कहना है कि 27 सितंबर को चक्का जाम किस से और कितने समय के लिए रहेगा।

सम्भल संवाददाता सरेंडरा  सुरेन्द्र सिंह 151030950,



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना