EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चोपाल यूथ कांग्रेस की कुपवी में अहम बैठक, विधायक पर साधा निशाना
  • 151109037 - PRADEEP KUMAR 0 0
    15 Sep 2021 20:33 PM



चोपाल कुपवी में बुधवार को यूथ कांग्रेस ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में  कुपवी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहे । इस बैठक में कुपवी क्षेत्र से सम्बन्धित आम समस्याओं व विशेष मुद्दों के लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार व विधायक बलबीर वर्मा पर निशाना साधा।  यूथ कांग्रेस ने कहा की  समस्त कुपवी की 15 पंचायतें विकास शब्द को सुनने के लिए तरस रही है, 4 साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन  कुपवी क्षेत्र विकसित होने कि बजाए पिछड़ता ही जा रहा है। भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने हमेशा कुपवी क्षेत्र की अनदेखी की है ,चुनाव जीतने के समय बलबीर सिंह वर्मा ने कुपवी क्षेत्र के लोगो के साथ जो वादे किए थे वो आज तक झूठे साबित हुए। कांग्रेस ने कहा की  भाजपा नेता विधायक बलबीर वर्मा कुपवी क्षेत्र में अब तक मुख्यमंत्री का दौरा नहीं करवा पाए। यदि विधायक  कुपवी क्षेत्र को इसी तरह अनदेखा करेंगे , तो समस्त यूथ कांग्रेस क्षेत्र के आम लोगो को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी। बैठक में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कुपवी के पूर्व जिला परिषद हरी सिंह पचनाईक, पुर्व उपप्रधान मंझौली सुरेंद्र लालटा, पुर्व प्रधान कुपवी सुखराम नगराईक,कुपवी युथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश लालटा,मनु रावत समेत कांग्रेस व युथ कांग्रेस के काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। शिमला से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट 151109037



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना