EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बदलकर बेचते पुलिस ने तीन लोग पकड़े
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0 0
    14 Sep 2021 23:05 PM



यूपी के सम्भल जिले के बहजोई पुलिस ने गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बदलकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से दो गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। दोनों गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। आरोपियों ने पुरानी गाड़ियों को दिल्ली एनसीआरसी से खरीदकर उनके इंजन व पार्ट्स बदलकर बेचने की बात पुलिस को बताई है। इसी आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बहजोई पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक होटल के सामने दबिश दी। दबिश के दौरान राजेंद्र पाल उर्फ राजू राणा, विनय कुमार उर्फ शम्मी शर्मा और सरवर को इंजन बदलते समय गिरफ्तार कर लिया। एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली एनसीआरसी से ऐसे गाड़ियां खरीदते हैं, जिनका जिनका समय पूरा हो गया हो और रोड टैक्स व फाइनेंस आदि जमा न हो, गाड़ी कंडम हो गई हो। सस्ते दामों पर यह गाड़ियां मिल जाती हैं। इन्हें खरीदने के बाद इनके इंजन और पार्ट्स को बदलकर दूसरे स्थानों पर बेच देते हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों को जेल भेजा गया है।

सम्भल से सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना