EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल: भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    14 Sep 2021 09:30 AM



हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां पर एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार लोग जिंदा जल गए हैं। जबकि महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. चंबा पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हादसे की पुष्टि की गई है।

जानकारी के अनुसार, चंबा के तीसा उपमंडल के तहत जुंगरा के करातोट गांव में की यह घटना है। आधी रात को घर में अचानक आग भड़क गई। इस भयंकर अग्निकांड में परिवार के चार सदस्‍यों की मौत हो गई। इनमें पिता के अलावा तीन बच्‍चे शामिल हें. डेढ़ साल, चार व छह साल के बच्‍चे की मौत हो गई है। महिला घायल है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम चंबा के अनुसार, अग्निकांड में मुहम्‍मद रफी (26 वर्षीय), उसके बच्चे जैतून (06), समीर (04) और जुलेखा (02) की जलकर मौत हो गई है। इसके अलावा थुना पत्‍नी मुहम्‍मद रफी घायल है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हादसे की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 14/09/2021



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना