EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शाहजहांपुर में गर्रा नदी में डूबे बुआ-भतीजा, ग्रामीणों ने लगाया लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0 0
    14 Sep 2021 05:58 AM



क अनुष्ठान के लिए गर्रा नदी से जल भरने गए बुआ-भतीजे डूब गए। साथ में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण बरेली से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई। देर होने पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा घंटा जाम लगाया।

रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया  गांव में शुक्रवार को देवी मंदिर पर सालाना धार्मिक अनुष्ठान होना है। जिसमें देवी पर नदी का जल चढ़ाने की परंपरा है। सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव के करीब 20 पुरुष, महिलाएं व बच्चे आरसी मिशन थाना क्षेत्र में गर्रा नदी पर जल भरने गए थे। वहां जल भरने से पहले सभी लोग स्नान करने लगे। इसी बीच बहकर आए एक पशु के शव को देख गांव के हीरालाल की बेटी 17 वर्षीय मनु हड़बड़ाकर नदी में गिर गईं। उनकी चीख सुनकर पास में मौजूद भतीजा 12 वर्षीय बेटे अंकित बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन मनु का हाथ पकड़ते ही वह भी उनके साथ नदी में डूब गए। ग्रामीण जब तक वहां पर पहुंचे दोनों गहरे पानी में जा चुके थे। सूचना पर पुलिस व दमकल के गोताखोर पहुंचे, लेकिन जलस्तर अधिक व बहाव तेज होने के कारण उन्हें ढूंढ नहीं सके। इसके बाद बरेली से पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक टीम नहीं आई तो स्वजन व ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस के समझाने पर जाम खोला। एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। अपराह्न तीन बजे बरेली से पहुंची टीम में शामिल गोताखोर देर शाम तक नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश में जुटे हुए थे। शाम को बरेली से एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है। पैदल पहुंचे थे लोग



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना