EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुट्टी मशीन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0 0
    13 Sep 2021 21:47 PM



यूपी के जनपद सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के मिल्क गाँव में  पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा कटते बुजुर्ग महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में महिला की मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा निवासी गजना देवी (70) पत्नी ओमप्रकाश की कुट्टी मशीन के पट्टे की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के बेटे बलवीर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे करीब उसकी पत्नी व बेटी पशुओं के लिए इंजन मशीन से कुट्टी काट रहे थे।

इसी दौरान नजदीक में उसकी मां गजना देवी खड़ी थीं। उनकी साड़ी अचानक मशीन के पट्टे में आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए चंदौसी ले गए जहां से रेफर कर दिया। मुरादाबाद लेकर पहुंचे तो मेरठ के लिए भेज दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित बेटे ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

सम्भल से सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट - 151030950,

 

 



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक