EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

Bareilly Petrol Pump : बरेली में पूर्ति निरीक्षक के नाम ठग हर माह वसूल रहा था छह हजार
  • 151150592 - ZIAUL AZEEM 0 0
    12 Sep 2021 20:08 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता बरेली जियाउल अज़ीम 151150592

बरेली,  : पूर्ति निरीक्षक के नाम पर एक ठग एक पंप से हर माह छह हजार रुपये वसूल रहा था। पूर्ति निरीक्षक पर पंप पर जांच करने पहुंचे तो पंप मालिक ने उन्हें हर माह छह हजार रुपये देने की बात कही। इस पर पूर्ति निरीक्षक ललित श्रीवास्तव दंग रह गए। उनकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने सिटी स्टेशन रोड के रहने वाले आरोपित बंटी के खिलाफ अवैध वसूली की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि यह वही पंप है जिसे बगैर एनओसी चलने पर पूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार को सील कर दिया था।

पूर्ति निरीक्षक ललित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को वह बुखारा-फरीदपुर मार्ग पर स्थित मैसर्स पटेल फीलिंग स्टेशन पर जांच के लिए पहुंचे थे। पंप मालिक से जब पंप की एनओसी मांगी गई तो वह न दिखा सके। इस पर पंप सील कर दिया गया। खुद को पंप मालिक बताने वाले चेतन प्रकाश वर्मा से पूछताछ शुरू की गई तो उन्होंने कहा कि सिटी स्टेशन रोड का रहने वाले युवक बंटी आपके नाम पर हर माह छह हजार रुपये ले जाता है। बकायदा उसके द्वारा यह कहा जाता है कि यह रकम पूर्ति निरीक्षक को दी जाती है। बंटी पहले चेतन के वहां ड्राइवरी भी करता था। पूर्ति निरीक्षक ने किसी भी प्रकार की रकम की मांग से इन्कार किया। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना