EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पालिथीन की सूचना पर छापामारी करने गई पालिका टीम के साथ हाथापाई
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    01 Aug 2021 23:21 PM



गजरौला। संवाददाता
पालिथीन की सूचना पर पालिका टीम ने पुलिस के साथ छापामारी की तो मोहल्ले वालों ने विरोध कर दिया। पालिका टीम के साथ हाथापाई करने व पथराव कर वाहनों के शीशे तोड़ने का भी आरोप है। जानकारी पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा, लाठी फटकार कर लोगों को दौड़ाया। टीम ने चार कुंतल पालिथीन जब्त की। कार्रवाई के लिए घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

शहर के मोहल्ला सैफी नगर निवासी सिकंदर के घर में पालिथीन की सूचना पर पालिका टीम ने पुलिस को साथ लेकर शनिवार शाम छापामारी की। सिकंदर के परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों ने विरोध जताया। आरोप है कि लोगों ने पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्रता व हाथापाई भी की। पथराव कर पालिका के वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से सिकंदर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। उधर, ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि सिकंदर के घर से चार कुंतल पालीथिन जब्त की गई है। पालिका की टीम के साथ अभद्रता की गई है, पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना