EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शराब के नशे में धुत ड्यूटी कर रहा स्टेशन मास्टर निलंबित, जांच शुरू
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    01 Aug 2021 23:19 PM



गजरौला। संवाददाता
शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहे रेलवे स्टेशन मास्टर को डीआरएम ने निलंबित किया। आरोपी पर नशे में कंट्रोल को गलत सूचना देने का भी आरोप है। लापरवाही के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन दौड़ती रही, गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। आरपीएफ ने आरोपी का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट आला रेलवे अफसरों को भेजी गई है।
क्षेत्र में कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर राजीव गिरी की ड्यूटी शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक थी। आरोप है कि राजीव शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहा था। इतना ही नहीं ट्रेन पास कराने से संबंधित सूचना भी गलत दे रहा था। स्टेशन पर उत्पात मचाने का भी आरोप है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कंट्रोल ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को दी। स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर राजीव गिरी को नशे में देख आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची, स्टेशन मास्टर को मेडिकल के लिए सीएचसी ले गई। मेडिकल रिपोर्ट में स्टेशन मास्टर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट डीआरएम तरुण प्रकाश को भेजी गई। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर राजीव गिरी को निलंबित किया है। बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू करने का आदेश भी दिया गया है। जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना