EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बैठक में नौ सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर की चर्चा
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    01 Aug 2021 23:18 PM



गजरौला। भारतीय किसान संघ की बैठक एमडीए में विधायक आवास पर हुई। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया। शनिवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान आयोग का गठन जल्द किया जाए। किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए पंजीकरण साइट जल्द शुरू की जाए। आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल दिया जाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी जल्द दिलाया जाए। पेट्रोल, डीजल, गैस आदि महंगी होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। बिजली बिल में की गई वृद्धि को कम करने समेत अन्य मांगों का निस्तारण भी जल्द करने की मांग की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, गंगाराम, महीपाल सिंह, सुखदेव शर्मा, धर्मपाल सिंह, रोहित प्रताप सिंह, मोनू कुमार, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना