EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण गर्मी के बीच महज 16 केंद्रों पर टीकाकरण
  • 151153166 - JEET PAL 0 0
    01 Aug 2021 23:16 PM



अमरोहा। संवाददाता
भीषण गर्मी के बीच शनिवार को महज 16 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। केंद्रों की संख्या के मुकाबले दोगुनी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतार लगने लगीं। टीकाकरण के प्रति जागरूकता के चलते संक्रमण से बचाव के लिए लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। युवाओं व 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों समेत 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों ने भीषण गर्मी में लंबी कतारों में लगने के बावजूद तसल्ली से टीका लगवाया। लोगों ने जरूरी कामों को छोड़कर टीका लगवाने की जिम्मेदारी निभाई। केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के बाद सोशल डिस्टेंस का पालन धड़ाम साबित हुआ। उपलब्ध वैक्सीन के मुकाबले लाभार्थियों की ज्यादा संख्या भी अफसरों के लिए परेशानी का सबब बनी। हंगामे के बीच स्थानीय व दूरदराज के इलाकों से टीका लगवाने आए लोगों की अफसरों से कहासुनी भी हुई। कई बूथों पर टीका लगवाने को लेकर आपाधापी के बीच अफसरों को फजीहत झेलनी पड़ी जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक