EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

काफ़ी समय से रुका हुआ वेतन मिलने पर हड़ताल खत्म, काम पर लौटे 180 कर्मचारी
  • 151149191 - AKHILESH KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:56 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया संवाददाता (अखिलेश कुमार 151149191)

यूपी के जनपद रामपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत रामपुर काठगोदाम हाइवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही कम्पनी द्वारा छह माह से भी अधिक समय से कम्पनी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान न करने पर शुक्रवार से हड़ताल पर गए 180 कर्मचारी रविवार को परियोजना प्रबन्धक द्वारा एक माह का वेतन जारी किए जाने व बकाया वेतन जल्दी ही दिलवाये जाने के आश्वासन पर पर काम पर लौट आए।कर्मचारियों द्वारा हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने से दो दिन से ठप पड़ा हाइवे चौड़ीकरण का काम रविवार सुबह से प्रारम्भ हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा रामपुर से काठगोदाम तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य पिछले पांच वर्ष से किया जा रहा है।कम्पनी में काम कर रहे करीब 180 कर्मचारियों को छह माह से भी अधिक समय से वेतन न मिलने पर आक्रोशित सभी कर्मचारी शुक्रवार सुबह भड़क गए थे और कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खूंटाखेड़ा स्थित कम्पनी की यूनिट 1 के मेन गेट में ताला लगाकर हड़ताल पर चले गए थे।वहीं शनिवार को भी सभी कर्मचारियों ने हाइवे चौड़ीकरण का काम रोककर हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने कम्पनी प्रबन्धन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया था और मेन गेट पर खड़े होकर प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर छह माह का वेतन दिलवाये जाने की मांग की थी। रविवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को प्रोजक्ट मैनेजर पार्थो सासमल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबन्धन द्वारा सभी कर्मचारियों का एक माह वेतन देर रात उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया है और बकाया वेतन का भुगतान भी उनके खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। प्रबन्धन द्वारा एक माह का वेतन खाते में जमा किये जाने की जानकारी मिलने पर सभी कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी और रविवार सुबह से ही सभी कर्मचारी हाइवे चौड़ीकरण के काम में जुट गए।परियोजना प्रबन्धक पार्थो सासमल ने बताया कि प्रबन्धन ने सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।बकाया वेतन का भुगतान भी प्रासेसिंग में है।सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं।



Subscriber

187478

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित