EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - आठ बार हॉकी का नेशनल खिलाड़ी जूते सिलकर चला रहा अपनी रोजी-रोटी
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    01 Aug 2021 21:53 PM



 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर - केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर में आठ बार हॉकी का नेशनल खेल चुका एक खिलाड़ी जूते सिलकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है । इस खिलाड़ी ने एक नहीं दो नहीं, बल्कि आठ बार हॉकी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन सरकार से इसे इसके बदले कुछ नहीं मिला है। परिवार पालने के लिए यह हमीरपुर में जूतों की दुकान चला रहा है।

90 के दशक में आठ बार विभिन्न वर्गों में नेशनल खेल चुके सुभाष चंद जिला मुख्यालय हमीरपुर के मुख्य बाजार में जूतों की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। सरकार की बेरुखी का शिकार हुए सुभाष अब खेलना भी छोड़ चुके हैं और अपने बच्चों को ही खेलों से दूर ही रखा है। सुभाष का कहना है कि अनुराग ठाकुर अब खेल मंत्री बने हैं तो थोड़ी उम्मीद उन्हें जगी हैं।

उन्होंने कहा कि उनका तो अब समय निकल गया है, लेकिन उनको उम्मीद है कि उनके बेटे के लिए कुछ न कुछ सरकार करेगी। इससे पहले भी कई मंचों पर सुभाष चंद के लिए नौकरी की कई सामाजिक संगठन मांग उठा चुके हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री को भी इस बाबत पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन कहीं भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 01/08/2021

 



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे