EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक ने होटल में जान दी
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:36 PM



दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव राज चौपला स्थित एक होटल में कई दिन से ठहरे युवक ने सीढ़ियों की ग्रील पर गमछे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि राज चौपला स्थित शिवम होटल में एक युवक ने सीढ़ियों की ग्रिल से लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त राजीव कुमार निवासी थाना बांडा स्थित पुवाया जिला शाहजहांपुर का निवासी है। होटल स्वामी ने बताया कि वह गत 29 जुलाई से होटल में आकर रुका था। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से एक कागज मिला है, जिस पर उसके बेटे का नम्बर लिखा था। पुलिस ने उसके पुत्र को फोन करके जानकारी दी। वैभव ने पुलिस को फोन पर बातया कि वह एक निजी संस्थान पर काम करता था। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना