EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया हंगामा
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:34 PM



थानाक्षेत्र के गांव मकरैड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के समाने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। लोनी की श्यामपार्क कॉलोनी निवासी जयकिशन ने अपनी पुत्री सोनम की शादी नौ साले पहले गांव मकरैड़ा निवासी श्रीपाल के पुत्र संदेश के साथ की थी। शादी के बाद सोनम व संदेश से दो बच्चे भी है। आरोप है कि 28 जुलाई को महिला को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह महिला बच गई और उसे गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम को महिला ने अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन शव को मुरादनगर थाने पर लेकर शनिवार दोपहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। हंगामा बढ़ता देखकर थानाप्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मृतका के परिजनों को पति सहित छह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाप्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना