EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाजियाबाद: देखरेख के अभाव में खड़े-खड़े कबाड़ बन गईं एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस, बीमारियों का बनीं
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:31 PM



स्वास्थ्य विभाग में खड़े-खड़े एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस जर्जर और खराब हो गई हैं। जहां एक ओर हड़ताल के चलते लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रही। वहीं विभाग में एंबुलेंस को कबाड़ के समान की तरह इस्तेमाल हो रहा है। बारिश के मौसम में यहां गंदगी जमा रहती है, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। 

जिले में 38 एंबुलेंस चलती हैं। एंबुलेंस की संचालन और उनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से यूनिट तैयार की जाती है। जो 102, 108 और आपातकालिन सेवाओं पर आने वाली मदद पर एंबुलेंस पहुंचाते हैं। हालांकि एंबुलेंस का स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान होता है। 

गंभीर या घायल मरीज को समय से उपचार मिलने पर उसकी जान बच सकती है। इसलिए एंबुलेंस एक जीवनदायनी के रूप में काम करती है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग में शासन की ओर से वाहनों का अधिग्रहण होता है। एंबुलेंस भी शासन की ओर से भेजी जाती हैं, लेकिन उनकी देख-रेख जिला स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी होती है। इसमें विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। 

स्वास्थ्य विभाग में पिछले तीन साल से एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस खराब हो गई हैं, लेकिन ये ठीक नहीं हो सकी। कर्मचारियों द्वारा खराब वाहनों को स्वास्थ्य विभाग में खड़ा कर दिया जाता है, जो वहां सालों साल तक खड़ी रहती हैं। वहीं अब इन वाहनों की स्थिति केवल कबाड़ और जर्जर वाहनों की तरह हो गई हैं। जो वाहन मामूली मरम्मत के बाद ठीक हो सकते थे। वही अब विभाग में कबाड़ा बन कर रह गए हैं।  

वहीं एंबुलेंस कर्मचारियों की ओर से पांच दिन तक हड़ताल चली थी, जिससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। विभाग के पास वाहनों की उपलब्धता तो पर्याप्त है, लेकिन मरीजों तक उसकी सुविधा नहीं मिल पाती है। 



Subscriber

187540

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश