EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में घायल की जेब से मोबाइल उड़ाया
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:23 PM



सड़क हादसे में घायल एक बैंक प्रबंधक की जेब से बदमाशों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। बदमाश बैंक प्रबंधक की मदद के लिए आए थे। चोरी किया गया मोबाइल फोन उन्होंने दो दिन पहले ही खरीदा था। विजय नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गौतमबुद्धनगर के मेहक रेजिडेंसी अच्छेजा में रहने वाले देवकांत भारद्वाज ने पुलिस में शिकायत दी है। बताया कि वह दिल्ली रोहिणी के एक बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। रोज की भांति 30 जुलाई को भी वह बैंक से ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो विजय नगर बाईपास पर पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान वहां दो लोग मदद के लिए आए और उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना