EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विवाहिता पर चाकू से हमला
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 21:21 PM



दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने विवाहिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। आरोप है कि पति ने उसके ऊपर चाकू से भी वार किया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। विवाहिता की विधवा मां ने इस संबंध में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रताप विहार में रहने वाली विधवा रिहाना ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी 7 साल पूर्व विजयनगर के मिर्जापुर में रहने वाले आसिफ के साथ की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग रानी पर और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। यहां तक कि उनकी बेटी की हत्या की कोशिश भी हुई। इस संबंध में उसी समय पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन बाद में मामले में समझौता हो गया। अब आरोपियों ने एक बार फिर 30 जुलाई को उनकी बेटी रानी को जान से मारने का प्रयास किया। उसके पति आसिफ, सास सम्मो, ससुर आरिफ और देवरों आसिम व नाजिम ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर चाकू से वार किए। जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Subscriber

187485

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित