EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजस्थान में भारी बारिश, दस ट्रेनों का रूट बदला
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    01 Aug 2021 18:04 PM



राजस्थान जयपुर   

राजस्थान  में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बारिश के कारण नागौर में रेल की पटरी के नीचे कटाव आ गया। कटाव आने के कारण रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों का मार्ग बदला है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभागों में शुक्रवार रात से जमकर बारिश शुरू हुई, जो शनिवार को भी जारी रही। बीकानेर और जोधपुर संभागों में फिलहाल अच्छी बारिश का इंतजार है। जयपुर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में 78 इंच बारिश दर्ज की गई। बारां जिले के शाहबाद में सबसे ज्यादा 304 एमएम पानी बरसने के कारण नदी, नाले उफान पर हैं। नागौर में तेज बारिश के कारण जयपुर-जोधपुर रेल लाइन पर चलने वाली 10 ट्रेनों को अजमेर व चूरू होकर संचालित किया जा रहा है।

नागौर जिले के कई इलाकों में भारी बरसात हुई। कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में शुक्रवार से हो रही तेज बारिश का असर लोगों के जनजीवन पर पड़ा है। तीनों जिलों के नदी और नाले उफान पर है। कई गांवों का संपर्क शहरों व कस्बों से कट गया। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, दौसा व अलवर जिलों में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बूंदी और राजसमंद जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागौर, पाली, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट151113047

 



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना