EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गहलोत सरकार ने 64 फीसद वादे पूरे किए
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    01 Aug 2021 18:01 PM



राजस्थान जयपुर-

राजस्थान में सत्ता और संगठन में फेरबदल से पहले अशोक गहलोत सरकार से कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने को लेकर हिसाब मांगा गया है। कांग्रेस आलाकमान ने पूछा कि अब तक कितने वादे पूरे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू व सदस्य सांसद अमर सिंह ने शनिवार को सीएम और मंत्रियों के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक में गहलोत सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में पूरे किए गए वादों पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि 64 फीसद वादों पर काम पूरा हो गया। 28 फीसद को क्रियान्वित करने का काम जारी है। शेष आठ वादों पर अब काम शुरू होगा। साहू और सिंह ने गहलोत के साथ अलग से भी बैठक की।

साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर वह यहां आए हैं। घोषणा पत्र में किए गए वादों के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के बाद सोनिया गांधी को रिपोर्ट दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों का हिसाब दिया है। सरकार ने दो साल के कार्यकाल में ही 52 फीसद वादे पूरे कर लिए, जबकि डेढ़ साल तो कोरोना में निकल गया था। उन्होंने कहा कि अब तक 64 फीसद वादे पूरे हो चुके हैं। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले सरकार सभी वादे पूरे कर लेगी। 

देखे राजस्थन से जयलाल नागर की रिपोर्ट151113047

 
 
Ads by Jagran.TV



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना