EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अफसरों से बोले बरेली कमिश्नर, दस बड़ी धनराशि वाले स्टाम्पवादों का सबसे पहले करें निस्तारण
  • 151150592 - ZIAUL AZEEM 0 0
    01 Aug 2021 17:21 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता बरेली जियाउल अज़ीम 151150592

बरेली, मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने मंडल के समस्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक आयुक्त स्टाम्प को निर्देशित किया कि अपने अपने जनपद में 10 सबसे बड़ी धनराशि के स्टाम्पवाद एवं 10 सबसे पुराने स्टाम्पवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

मंडलायुक्त शुक्रवार शाम कमिश्नरी सभागार में स्टाम्प एवं रजिस्टेशन विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उप महानिरीक्षक, स्टाम्प ने बताया कि जून 2021 में बरेली मंडल का निर्धारित मासिक राजस्व लक्ष्य 87.57 करोड़ के सापेक्ष 96.66 करोड़ (110.39फीसद) की प्राप्ति की गई है।

जिसमें बदायूं जनपद ने 1463 लाख के सापेक्ष 2829.84 लाख (193.43फीसद), बरेली जनपद ने 4365 लाख के सापेक्ष 3418.79 (78.32फीसद), जनपद पीलीभीत ने 1096 लाख के सापेक्ष 963.84 लाख (87.94फीसद) एवं जनपद शाहजहांपुर ने 1833 लाख के सापेक्ष (87.94फीसद) की प्राप्ति अर्जित की है। मंडलायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार आगामी महीनों में भी निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

 



Subscriber

187485

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित