EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - चेन स्नेचिंग के आरोप में हरियाणा की तीन महिलाओं गिरफ्तार
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    01 Aug 2021 09:34 AM



 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश - चामुंडा (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में हरियाणा की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने परिजनों के साथ सगे संबंधी की मौत पर शोक प्रकट करने जिया जा रही थी।

डाढ में बस में चढ़ते समय तीन महिलाएं भी उनके साथ चढ़ गईं और उनमें से एक महिला ने गीता देवी की चेन काट ली, परंतु गीता देवी ने उसे ऐसा करते देख लिया और रंगे हाथों ही उस महिला को पकड़कर शोर मचा दिया। इसपर स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर बस से नीचे उतारा और चामुंडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद व संजय सूरी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को हिरासत में लिया। इस बाबत पालमपुर पुलिस को सूचित किया गया। वहां से एएसआई चमन लाल, महिला पुलिस ज्योति व सिपाही मधुसूधन ने मौके पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

महिलाओं की पहचान मौली कौर पत्नी गलाना, नलो देवी पत्नी विंद्र सिंह व रानी पत्नी गलनार सिंह के रूप में हुई है। तीनों ही महिलाएं हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। जब इस बारे में गीता देवी से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह से केस दर्ज करवाने से मना कर दिया। गीता का कहना है कि मेरी चेन कटी थी, वह मुझे मिल गई है। मैं अब कोर्ट कचहरी के चक्करों में नहीं पड़ना चाहती हूं और न में किसी तरह का कोई बयान देना चाहती हूं। इस पर पालमपुर पुलिस चेन स्नेचर तीनों महिलाओं को पूछताछ के लिए पालमपुर थाना ले गई।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 01/08/2021



Subscriber

187462

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित