EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक को बाइक समेत 200 मीटर तक खींचता ले गया कैंटर, मौत
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 08:56 AM



गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को कैंटर 200 मीटर तक खींचता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को डासना केपास से गिरफ्तार किया।
गौतमबुद्घनगर निवासी सोहेल बाइक से लाल कुआं फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उन्हें तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी और बाइक समेत करीब 200 मीटर तक खींचता हुआ ले गया। इससे उसकी मौकेपर ही मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने काफी दूर तक पीछा करके कैंटर चालक को पकड़ लिया। आरोपी चालक ने अपना नाम सोनू बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसी काम से दिल्ली जा रहा था।

बस से कुचलकर छात्रा की मौत
अशोक विहार निवासी छात्रा फातिमा नर्सिंग का कोर्स कर रही है। शनिवार को वह मेरठ रोड स्थिति एक कॉलेज में परीक्षा देने गई थीं। वहां से लौटने केदौरान सड़क पार करते समय वह बस की चपेट में आ गई। घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत बताया गया। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है

 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना