EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला ने एसएचओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    01 Aug 2021 06:40 AM



महिला ने एसएचओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
साहिबाबाद। खोड़ा में रहने वाली एक महिला ने थाना खोड़ा एसएचओ पर पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है। वहीं एसएचओ ने आरोपों को निराधार बताया।
महिला का आरोप है कि पहले तो पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। इसके साथ ही इलाके में एक मकान का बैनामा उनके नाम पर है। जिस पर पति ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कई बार पुलिस से मकान खाली करवाने की मांग करते हुए शिकायत भी दी है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि फरवरी माह में वह थाना खोड़ा गई और एसएचओ से मामले की शिकायत की। एसएचओ की तरफ से पहले तो उन्हें कई घंटे थाने में बैठाए रखा गया। बाद में कार्रवाई के लिए एसएचओ की तरफ से पचास हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की बात एसएचओ ने कही। शुक्रवार को उन्होंने इसकी जिलाधिकारी से शिकायत की। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की। मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम जांच करेंगे



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना