EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

या समुन्दर में मीनार-ए-नूर या कोई फ़िक्र-ए-
  • 151143206 - RAKESH 0 0
    31 Jul 2021 23:16 PM



नेहरू | कैफ़ी आज़मी

मैं ने तन्हा कभी उस को देखा नहीं
फिर भी जब उस को देखा वो तन्हा मिला
जैसे सहरा में चश्मा कहीं
या समुन्दर में मीनार-ए-नूर
या कोई फ़िक्र-ए-औहाम में
फ़िक्र सदियों अकेली अकेली रही
ज़ेहन सदियों अकेला अकेला मिला

और अकेला अकेला भटकता रहा
हर नए हर पुराने ज़माने में वो
बे-ज़बाँ तीरगी में कभी
और कभी चीख़ती धूप में
चाँदनी में कभी ख़्वाब की
उस की तक़दीर थी इक मुसलसल तलाश
ख़ुद को ढूँडा किया हर फ़साने में वो

बोझ से अपने उस की कमर झुक गई
क़द मगर और कुछ और बढ़ता रहा
ख़ैर-ओ-शर की कोई जंग हो
ज़िंदगी का हो कोई जिहाद
वो हमेशा हुआ सब से पहले शहीद
सब से पहले वो सूली पे चढ़ता रहा

जिन तक़ाज़ों ने उस को दिया था जनम
उन की आग़ोश में फिर समाया न वो
ख़ून में वेद गूँजे हुए
और जबीं पर फ़रोज़ाँ अज़ाँ
और सीने पे रक़्साँ सलीब
बे-झिझक सब के क़ाबू में आया न वो

हाथ में उस के क्या था जो देता हमें
सिर्फ़ इक कील उस कील का इक निशाँ
नश्शा-ए-मय कोई चीज़ है
इक घड़ी दो घड़ी एक रात
और हासिल वही दर्द-ए-सर
उस ने ज़िन्दाँ में लेकिन पिया था जो ज़हर
उठ के सीने से बैठा न इस का धुआँ



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना