EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आरओबी का काम रुकवाया
  • 151045282 - DARSHAN KUMAR 0

गाजियाबाद: चिपियाना गांव के लोगों ने शुक्रवार को संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर एनएचएआइ द्वारा बनाए जा रहे चिपियाना आरओबी का काम रुकवा दिया। सूचना पर गाजियाबाद और गौतबुद्धनगर के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस संबंध में एनएचएआइ के अधिकारियों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।

पिछले एक साल से चिपियाना व आसपास की कालोनियों के हजारों लोग लालकुआं से संपर्क मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं। किसान नेता सत्यापल चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। हजारों लोगों का आवागमन रूक गया है। शुक्रवार दोपहर को सैकड़ों ग्रामीणों ने आरओबी निर्माण में लगे कामगारों को भगा दिया। काम रोकने वालों में किसान यूनियन के नेता मनोज नागर, सुशील प्रधान, भीम आर्मी के मेरठ मंडल अध्यक्ष अफजाल चौधरी, सुखबीर सिंह, ज्ञानेन्द्र चौधरी, राजू शर्मा, रूप सिंह चौधरी, राकेश शर्मा, अमन जाटव, जेके चौधरी, मिन्टू, प्रशान्त चौधरी, शिवकुमार, दिनेश जाटव , मेह्ताब चौधरी, महेंद्र और संजीव मौजूद रहे। बार्डर के चलते असमंजस में अधिकारी 

चिपियाना गांव गौतबुद्धनगर में पड़ता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन गाजियाबाद का ही मौके पर पहले पहुंचता है। यह गांव बिसरख थाना क्षेत्र में आता है। सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार का कहना है कि यह क्षेत्र गौतमबुद्धनगर की सीमा में आता है। डीएम गौतमबुद्धनगर को इस संबंध में पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण का ठोस प्रयास होगा। वर्जन..

पहले चार मीटर का रास्ता मांगा और बनवा दिया। एक और छोटा रास्ता ग्रामीणों की मांग पर बनवाया गया है। अब दो लेन की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को आरओबी का काम रुकवाया गया है। इस संबंध में डीएम गाजियाबाद को पत्र भेजकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail