EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएचसी बसखारी में दिनदहाड़े चोरी, मचीखलबली
  • 151005768 - MUKESH KUMAR 0 0
    31 Jul 2021 19:43 PM



किछौछा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के आवासीय कमरों में शुक्रवार को दिन दहाड़े दुस्साहसिक ढंग से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बसखारी थाने से मात्र करीब 60 मीटर दूर सीएचसी के तीन स्टाफ के तीन कमरों में हुई चोरी से खलबली मच गई है। चोरी की घटना उस समय हुई जब अस्पताल में कोरोना टीकाकरण चल रहा था। पीड़ित ने बसखारी थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा थी। संभवत: इसी का फायदा उठाकर चोरों ने टीकाकरण कार्य में लगे बीएचडब्ल्यू अजय कुमार के कमरे और आलमारी का लॉकर तोड़कर 10 हजार नगदी पर हाथ साफ किया। फार्मासिस्ट संजय कुमार गुप्त के कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार नगद व एंबुलेंस अधिकारी मीरा के कमरे का ताला तोड़ कर तीन हजार नगद व एक सोने की चेन चोरी हुई है। एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचोंपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना