EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

50 हजार के इनामी बदमाश का पुलिस ने चस्पा किया पोस्टर
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    31 Jul 2021 19:40 PM



यूपी के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र गौरहट निवासी व 50 हजार के इनामी बदमाश बनारसी यादव का पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित दर्जनों स्थानों पर पोस्टर चस्पा किया। वर्ष 2015 में देवकली ब्लाक तिराहे पर भूमि विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित बनारसी यादव के खिलाफ एसपी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि 23 फरवरी 2015 को कमलेश यादव व देवलास यादव की थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक तिराहे पर भूमि विवाद को लेकर उस समय हत्या कर दी गई जब दोनों जनपद गाजीपुर की कोर्ट से अपने मुकदमे की पैरवी कर घर वापस जा रहे थे। दोनों की हत्या में बनारसी यादव का नाम प्रकाश में आया था। तभी से पुलिस उसे पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। यह शातिर किस्म का अपराधी है। नंदगंज थाने के अतिरिक्त अन्य अन्य थानों में भी इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से बनारसी यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है, जो भी बनारसी यादव को पुलिस के हाथों पकड़वाएगा उसे यह रकम दी जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना